जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir श्रीनगर सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत

रिपोर्टर परवेज अहमद बारामूला जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर के संगम इलाके में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि टेकनवारी निवासी फिरदौस अहमद डार की बेटी अलीजा के रूप में पहचानी जाने वाली छह साल की बच्ची को अज्ञात बाइक सवार ने संगम इलाके में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्होंने कहा कि उसे जेवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Subscribe to my channel