ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News महिला पर तेंदुए का हमला गंभीर हालत में इलाज के लिए चंद्रपुर में भर्ती

आयुध निर्माणी कॉलोनी के सेक्टर 5 की घटना

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के भद्रावती तहसील आयुध निर्माण के सेक्टर 5 की आबादी में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से नागरिकों में भारी भय का माहौल पैदा हो गया है. तेंदुए के हमले घटना स्थल इलाके में घूम रहा है. 42 वर्षीय महिला विमलादेवी टीकाराम हमेशा की तरह शाम को टहलने निकल रही थी तभी इलाके में बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे महिला की गर्दन के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. यह घटना 20 फरवरी शाम को शाम 6.15 बजे हुआ. उसी इलाके में 18 फरवरी की सुबह तेंदुए को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद कर दिया गया. इस आवास में कई खूंखार जानवर रहते हैं. वन विभाग ने आयुध निर्माण प्रशासन को मानव आबादी वाले क्षेत्रों में जंगल काटने के निर्देश दिए थे.लेकिन उन्होंने अभी तक दिए गए निर्देशों पर अमल नहीं किया है.

नागरिकों को कुत्तों के साथ नहीं घूमने, कुत्तों को न रखने और सुबह, शाम और रात के समय पैदल, साइकिल और दोपहिया वाहन से नहीं चलने की सलाह दी गई.लेकिन इसका पालन नहीं किया जाता है. इस क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है और घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र सहायक विकास शिंदे, वन रक्षक धनराज गेडाम ने महिला से मुलाकात की और महिला को आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल चंद्रपुर भेज दिया.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button