Madhya Pradesh News केन बेतवा लिंग प्रभावितों की आक्रोश रैली व तहसील का घेराव आज।
बिजावर गल्ला मण्डी में आम सभा के बाद रैली निकाल तहसील के घेराव कर सौपा जाएगा ज्ञापन।

रिपोर्टर ब्यूरो राजेश जोशी छतरपुर मध्य प्रदेश
विजावर, छतरपुर// केन बेतवा लिंक परियोजना में बिजावर तहसील के 15 गांव आ रहे हैं। प्रभावितों का आरोप है कि उनको विधिवत जानकारी नहीं दी जा रही है, उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर व पलकौहा पूर्व सरपंच जमुना प्रसाद ओमरे ने बताया कि प्रभावितों द्वारा 21 फरवरी मंगलवार को आक्रोश रैली निकाल अपना आक्रोश जाहिर किया जाएगा।

प्रभवितों द्वारा गल्ला मण्डी प्रांगण में एक आम सभा की जाऐगी, आम सभा के बाद आक्रोश रैली गल्ला मण्डी से भोलागिर मंदिर, पुरानी नगरपालिका, खटकयाना टिगड्डा, बसस्टैंड, डाकखाना चौराहा होते हुए तहसील पहुँचेगी जहां तहसील के घेराव कर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में प्रभावित क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पांच व पूर्व जन प्रतिनिधि सहित आम जन सम्मिलित होंगे।




Subscribe to my channel