ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Madhya Pradesh News सिंदेवाही के नवनियुक्त थानेदार चव्हान पर अवैध व्यवसाय पर लगाम कसने कि चुनौती

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

चंद्रपुर जिले में अनेक पुलिस निरीक्षक, पुलिस सहायक निरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक के तबादले हुए हैं. सिंदेवाही तहसील के पुलिस स्टेशन सिंदेवाही में नवनियुक्त थानेदार तुषार चव्हान ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. सिंदेवाही तहसील में कई जगहों पर अवैध व्यवसाय ने अपने पैर पसारे हुए हैं. यह अवैद्य व्यवसाय नवनियुक्त थानेदार के सामने बड़ी चुनौती है .अब यह तो आने वाला समय ही तय करेगा कि वह इन समाज विरोधी अवैध व्यवसाय करने वालों पर किस तरह लगाम लगाते हैं.

सिंदेवाही तहसील के 69 गांव गांव की जिम्मेदारी है. सिंदेवाही तहसील में सीमेंट उद्योग, राईस मिल,सॉ मिल,विद्यालय, महाविद्यालय, ग्रामीण रुग्णालय, खाजगी वाहनों का जमावड़ा, बड़े साप्ताहिक बाजार केंद्र है. चंद्रपुर नागपुर राज्य महामार्ग (शिवाजी चौक )पर भारी ट्रैफिक सड़कों की बदहाली से दुर्घटनाओं का प्रमाण भी बढ़ गया है. कई गांवों में अवैध देशी शराब बिक्री ,सट्टा पट्टी, रेती की तस्करी,सुगंधित तंबाकू, गांजा के व्यवसाय पनप रहे हैं. इन सभी अवैध व्यवसाय पर लगाम लगेगी क्या? यह सवाल नागरिकों में चर्चा का विषय है.अब समय ही बताएगा किन नवनियुक्त थानेदार तुषार चव्हान लगाम कस पाएंगे या नहीं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button