ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News प्रभारी मंत्री ने खड्डा में 1 करोड़ रुपए की लागत से खेल मैदान बनाने की, की घोषणा

मध्य प्रदेश में बनी 4 लाख किलोमीटर सड़कें -प्रभारी मंत्री

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में हो रहा है 25 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन -प्रभारी मंत्री रीवा सोलर प्लांट बिजली से चलती है दिल्ली की मेट्रो ट्रेन -प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने 34 ग्राम पंचायतों में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नल जल योजनाओ की रखी आधारशिला

शहडोल 17 फरवरी 2023 – शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने कहा है कि वर्ष 2003 के पहले मध्य प्रदेश की सड़के काफी जर्जर थी खस्ता हालत सड़कों के कारण मध्य प्रदेश का विकास अवरुद्ध था वर्ष 2003 में हमारी सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया, मध्य प्रदेश के गांव, शहरों और कस्बों में बेहतर सड़कें बनाई गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लगभग 4 लाख किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिससे प्रदेश के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है, मध्यप्रदेश में व्यापार बड़ा है इससे मध्य प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कभी सिर्फ 2 घंटे बिजली मिलती थी, आज मध्य प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मध्यप्रदेश में 25 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है जिसमें 17 हजार मेगावाट बिजली मध्य प्रदेश खर्च कर रहा है तथा 8 हजार मेगावाट बिजली अन्य राज्यों को मध्य प्रदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि रीवा सोलर प्लांट से बनने वाली बिजली से दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही है। मध्यप्रदेश के ओमकारेश्वर में विश्व का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल आज शहडोल जिले की व्यवहारी तहसील के ग्राम पंचायत खड्डा में विकास यात्रा के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया होने के कारण मध्य प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ा है। करने में मध्यप्रदेश को लगातार सातवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि कृषि आय को दुगनी करने के लिए किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया। वहीं प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ने के कारण 90% कृषि क्षेत्र में खरीफ व रबी की फसल लगाई जा रही है। प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने ग्राम पंचायत खड्डा में एक करोड रुपए की लागत से खेल मैदान बनाने की घोषणा की है। प्रभारी मंत्री ने व्यवहारी ग्राम के 34 ग्राम पंचायतों में लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नल जल योजनाओं की आधारशिला रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 45 लाख बहनों को सहायता समूह से जोड़ा गया है। प्रदेश की बहनों को सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की सफलता के बाद लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई है। लाडली बहना योजना हेतु 8 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना एक अभिनव योजना है इस योजना के अंतर्गत देश के 15 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया है मध्य प्रदेश में लगभग 3 करोड़ 47 लाख लोगों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया है तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

इस अवसर पर व्यवहारी विधायक श्री शरद कोल ने
कहा कि सभी लोग अपने दायित्व का निर्वहन करें और देश के विकास में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटा पैदा होता है वह भाग्यशाली होता है और जिसके यहां बेटियां पैदा होती हैं वह सौभाग्यशाली होता है। बेटियों को सौभाग्यशाली बनाने का कार्य मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना जैसे अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है इससे मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक उत्थान होगा और महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button