IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिसहायता

Madhya Pradesh News जनकल्याणकारी नीतियों के फलस्वरूप नागरिकों के जीवन स्तर में बदलाव के साथ हुआ सामाजिक परिवर्तन: सांसद श्री शर्मा ग्राम पंचायत सुरदहा एवं ककरहटा में निकाली गई विकासयात्रा

रिपोर्टर सत्यव्रत मध्य प्रदेश

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण नागरिकों के जीवन स्तर में बदलाव के साथ सामाजिक परिवर्तन भी हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चैहान की दूरगामी व सकारात्मक सोच के फलस्वरूप प्रदेश सरकार द्वारा भी गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की भांति विकास यात्रा में भी सभी पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है। सांसद श्री शर्मा ने यह बात गुरूवार को गुनौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरदहा एवं ककरहटा में विकास यात्रा के दरम्यान जनता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर सांसद द्वारा ग्रामीणजनों और कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों से संवाद भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगांे ने सांसद का स्वागत किया। कन्यापूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
सांसद श्री शर्मा ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से आमजनों को योजनाओं व विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही शिकायतों का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के कल्याण की विचारधारा को वर्तमान सरकार ने चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब व्यक्तियों का स्वयं के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। आयुष्मान योजना में गरीब परिवार को 5 लाख रूपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली है। लाडली लक्ष्मी योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों का कल्याण व सशक्तिकरण संभव हुआ है। इससे लिंगानुपात भी 912 से बढ़कर 998 हो गया है। बेटियां अब बोझ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस की सौगात स्वरूप अब आगामी दिनों में लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन भी किया जाएगा। इस योजना में गैर आयकरदाता बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी माह में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। किसानों को पीएम व सीएम किसान सम्मान निधि और मजदूर भाई-बहनों को संबल योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने लोगों से विकास यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया।

सांसद श्री शर्मा ने सुरदहा गांव में सड़क व पुलिया निर्माण तथा क्षेत्र के भितरी मुटमुरू नहर का पुनरूद्धार कर पानी की सुविधा विकसित करने की बात कही। साथ ही गांव में मिडिल स्कूल की सुविधा, फसल उपार्जन केन्द्र शुरू करने और गुनौर-कटन रोड का प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा। उन्होंने अवगत कराया कि विकासखण्ड स्तर पर सीएम राइज स्कूल खोलने की नीति के बावजूद क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के दृष्टिगत ककरहटी में भी सीएम राइज स्कूल स्वीकृत करवाया गया है। सांसद ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही तय होने के साथ ही सड़क, बिजली और पानी की सुविधा गांव के मजरे-टोलों तक भी पहुंचायी जाएगी। पहले की अपेक्षा किसानों की फसल सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने गांव में ग्रामीणजनों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर त्वरित रूप से कार्यवाही कर मौके पर ही लाभ प्रदान करने पर अधिकारियों-कर्मचारियों व टीम की सराहना कर बधाई भी दी।

कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने विकास यात्रा के दौरान अब तक हुए विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास, प्राप्त व निराकृत आवेदन, यात्रा के गांव भ्रमण के संबंध में जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही कर मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा जनसुविधा केन्द्र में किसी भी विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों का एक सप्ताह में निराकरण करने संबंधी जानकारी से भी अवगत कराया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बिचैलियों के बहकावे में न आएं। प्रत्येक व्यक्ति के आवेदन का निराकरण किया जाएगा और पात्र होने पर निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

जिला कलेक्टर द्वारा आगामी दिनों में शुरू होने वाली लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर महिलाओं के बैंक खाता खोलने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 60 वर्ष की आयु में अनिवार्य रूप से पेंशन प्रदान करने के लिए 6 माह पहले ही वांछित कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज करवाए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रामबिहारी चैरसिया, सतानंद गौतम, अमिता बागरी भी उपस्थित थीं।

ककरहटा में पानी की टंकी का लोकार्पण
सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विकास यात्रा के मौके पर ग्राम ककरहटा में जल जीवन मिशन अंतर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया। टंकी की लागत 78.94 लाख रूपए है। इससे ग्राम के प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुलभ होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button