Chhattisgarh News अरविंद केजरीवाल की योजनाएं अब उतरेगी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने दिया लोगों को आश्वासन।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं. इसी संदर्भ में सूरजपुर जिले के दुरस्त छतरंग गाँव में आम आदमी पार्टी की बैठक आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता जी ने ली कार्यक्रम मे संजय गबेल जी भी उपस्थित रहे ग्राम निवासी जनपद सदस्य रुपेश मरकाम ने बड़ी संख्या में साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य रूप से हळूकलाल यादव उपसरपंच और बड़वार निवासी नरेश उपसरपंच ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता जी ने मौजूद बड़ी संख्या में लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी के नियमों और दी गई जिम्मेदारियों का कर्तव्य निभाएं और समाज में हर तरह की समस्याओं से अवगत होकर उसका निवारण करने की भरपूर कोशिश करें जिससे जनता को लाभ हो सके

सुरेंद्र जी ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और समाज हित में किए गए प्रयास ही हैं, जिसका प्रमाण है कि आज हर दिन बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ कर समाज सेवा करना चाहता है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, अच्छी यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वहां मौजूद सभी लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संकल्प लिया कि वह ईमानदारी निष्ठा और लगन के साथ पूर्ण रुप से पार्टी में अपना सहयोग देंगे

Subscribe to my channel