छत्तीसगढ़
रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का किसानों ने किया भ्रमण
इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि मडई कांकेर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव द्वारा

एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सह प्रशिक्षण के तहत् जिले के प्रगतिशील कृषक तथा कृषक अभिरुचि समूह के सदस्यों को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय कृषि मडई एग्री कार्नीवाल में उपस्थित हुए। एग्री कार्नीवाल मे अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर कृषि प्रदर्शनी, नवीन कृषि प्रोघोगिकी, जैविक खेती, पशु पालन, मछली पालन, उन्नत कृषि यंत्र, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, नवाचार स्टार्टअप्स और उघमिता विकास विषयों पर वैज्ञानिकों से किसानों ने जानकारी प्राप्त की।

किसान भाईयों द्वारा कृषि प्रदशनी का भ्रमण कर नवाचार उन्नत तकनीक सीखने का मौका मिला। कृषि मड़ई में किसानों के साथ आत्मा योजना के कर्मचारी उपस्थित थे
Subscribe to my channel