झारखंडराज्यस्वास्थ्य

Jharkhand News स्थानीकरण की मांग को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जहां एक और मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

स्थानीकरण की मांग को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जहां एक और मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं इसी क्रम में धनबाद के भी स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव के दौरान सभी अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने का वादा किया था

आज सरकार बने 3 वर्ष गुजर गए उसके बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना साथ ही उनका कहना है कि 16 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसके एवज में 16 वर्षों में मात्र ₹16000 का भुगतान किया गया महामारी में भी उन्होंने जी जान लगाकर अपनी सेवा दी इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रहे हैं जिसको लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ती जा रही है वरना तो स्वास्थ्य मंत्री और ना ही मुख्यमंत्री उनके प्रति किसी तरह की संवेदना दिखा रहे हैं इसी क्रम में आज सैकड़ों की संख्या में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और स्थायीकरण की मांग की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button