उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नौतनवां ब्लॉक पर किसानों में किया गया नि:शुल्क बीज वितरण

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

नौतनवां ब्लॉक पर राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर क्षेत्रीय किसानों को निःशुल्क बीज नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्देशिया के द्वारा वितरण किया गया ब्लॉक प्रमुख ने कहा सरकार किसानों को बीज वितरण कर राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार हमेशा किसानों के बारे में अलग-अलग योजनाओं के तहत राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। साथ ही बता दे की नि:शुल्क बीज मिलने से स्थानीय किसान काफी खुश दिखे। इस दौरान उपसंभागी क़ृषि प्रसार अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती, कृषि सहयोग विकास अधिकारी सोनू कुमार, गोदाम इंचार्ज आशुतोष चौरसिया,आनंद मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button