ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News महिदपुर विधानसभा मे चुनाव के चलते मची खलबली , आखिर आना ही पड़ा भाजपा के मुखिया शिवराज चौहान को झारडा।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

 

आचार संहिता खत्म होने के बाद किसानों के खाते में आएगी बीमे की राशि: शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिदपुर विधानसभा के झारडा में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में आचार संहिता खत्म होने के बाद बीमे की राशि आ जाएगी। इसके साथ ही चितावद में बन रहे 2244 करोड के डैम से कोई भी गांव और घर डूबने नहीं दिया जाएगा। शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस को भी आडे हाथ लिया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान को चुनाव जीताने की अपील भी की। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड 32 लाख लाडली बहना ओं को योजना का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को आरक्षण भी दिया जा रहा है। हर वर्ग के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है। इतना ही नहीं चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जा माफी का झुठा वादा किया। लेकिन भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकार ने मिलकर किसानों को उनका हक दिलवाते हुए सम्मान राशि दी है।
सभा में सांसद अनिल फिरोजिया ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर जनता को जानकारी दी। साथ ही विश्व के नेता नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को राम मंदिर के शुभारंभ की बात भी कही। वहीं भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान ने लोगों को हर घर पानी हर खेत पानी का संकल्प दिलवाया।
साथ ही जनता से आशीर्वाद मांगते हुए , विकास करने की बात कही। मंच पर जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, गुजरात के विधायक राजेन्द्रसिंह चावडा, चुनाव प्रभारी किशनसिंह भटोल सहित बडी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजुद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button