IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाहन दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित वांछित चालक गिरफ्तार, थाना श्यामदेउरवां ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के द्वारा अपराध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन/पर्यवेक्षण में, थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 234/2026 धारा 281/105 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का विवरण:
मोटरसाइकिल सं0 UP 56 BH 4378 के चालक सचिन द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वादी मुकदमा सत्येन्द्र शर्मा के पिता नाथूलाल (उम्र लगभग 52 वर्ष) को जोरदार ठोकर मार दी गई थी, जिससे दुर्घटना में नाथूलाल की मृत्यु हो गयी थी। उक्त संबंध में थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 281/106(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि वाहन चालक सचिन के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। चालक/अभियुक्त को सदोष मानव वध का दोषी पाते हुए दुर्घटना की धारा 106(1) BNS का विलोपन कर धारा 105 BNS (सदोष मानव वध) की बढ़ोत्तरी की गई तथा वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 10.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: सचिन (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र विजय प्रताप प्रसाद, निवासी- इमलीया, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
• अपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 234/2026 धारा 281/105 बी0एन0एस0, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 अंजनी कुमार, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज।
2. का0 धीरज गिरि, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button