IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : चांपा थाने में युवक की मौत,, जांजगीर-चांपा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है…

चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जानकारी के मुताबिक, अवैध शराब के मामले में पुलिस बुल्लु सहिस नामक युवक को देर रात पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि थाने में अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक चांपा के मेहंदीपारा का रहने वाला बताया जा रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जबकि दूसरी ओर मृतक के परिजन पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चांपा थाने का घेराव करने पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए चांपा थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं, पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस कस्टडी में मरने वालों की संख्या बढ़ते क्रम में है और केंद्रीय जेल में भी इस तरह के मामले आ रहे हैं कस्टडी के दौरान कैदी बंदी की मृत्यु होने की सूचना यह कैसी संवैधानिक पीठ है की जेल में भी और पुलिस कस्टडी में भी मनुष्य का जीवन सुरक्षित नहीं है कारण क्या हो सकता है इस सब चीज के पीछे क्या कैदी बंदी की मानसिकता को बदल दिया जाता है क्या क्या पुलिस एवं जेल के कानून हिरासत की कानून मैं ऐसा क्या हो गया है कि आज कस्टडी मौत सबसे ज्यादा हो रही है और सीबीआई जांच न्यायिक जांच हाई कोर्ट द्वारा अधिकृत सेवानिवृत जज के द्वारा जांच किया जाता है निष्पक्ष रूप से जांच की जाती है और दोषी लोगों को सजा हो जाती है मगर पुलिस विभाग द्वारा जो जांच की जाती है उस जांच में क्या हो जाता है कि फैसला कानून अर्थात न्यायालय क्यों नहीं कर पाता पुलिस जांच प्रतिवेदन में।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button