Uttar Pradesh News हेड लाइन सरेनी क्षेत्र में चोरों के आतंक से दहशत में लोग लगातार शातिर चोर चोरी की घटना को दे रहे, अंजाम चोरों को पकड़ने में सरेनी पुलिस दिख रही नाकाम

रिपोर्टर मंदीप कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश
लालगंज रायबरेली लालगंज तहसील के सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदन गांव मजरे तेजगांव स्थित एक घर को शातिर चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया जब घर के सदस्य सभी दिल्ली गए थे लोगों की गैर मौजूदगी का साथी चोरों ने फायदा उठाकर बीती सोमवार की रात्रि को दरवाजे की कुंडी काटकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए वहीं घटना की सूचना पड़ोसी श्याम बहादुर सिंह द्वारा घर मालिक अन्नू उर्फ आशीष पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह को दी गई इसके बाद अन्नू सिंह ने प्राप्त चोरी की घटना की जानकारी घर के सभी सदस्यों को दिया इसके बाद आशीष की बहन द्वारा अपने चचेरे भाई कमलभान सिंह को फोन के द्वारा चोरी की घटना की जानकारी देते हुए घर में जाकर चेक करने हेतु इतला किया इसके बाद सूचना अनुसार चचेरे भाई कमलभान सिंह ताकत खेड़ा निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां दरवाजे की टूटी हुई कुंडी देख कर दंग रह गए और इस घटना की सूचना 112 पीआरवी पुलिस को दी सूचना अनुसार पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल दिल्ली से घरवालों के वापस आने पर चोरी में हुए नुकसान का पता चल सकेगा तो वहीं शातिर चोरों ने घर के साथ-साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनी माधवगंज स्थित एक किराने की दुकान को भी निशाना बनाया जहां से किराने की समान के साथ बारह से पंद्रह हजार की रेजगारी लेकर फरार हो गए एक ही रात्रि में शातिर चोरों ने दो ठिकानों को निशाना बनाया वहीं सूचना अनुसार दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर सरेनी पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल में जुटी प्राप्त जानकारी के मुताबिक हम आपको बताते चले की थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों अबेपुर मजरे रालपुर में एयर फोर्स के जवान के बंद घर को शातिर चोरों ने निशाना बनाया था जिसमें लाखों के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे शातिर अज्ञात चोर किंतु अभी भी पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान से कोसो दूर दिख रहे हैं।

Subscribe to my channel