Uttar Pradesh News : थाना समथर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 48 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
समथर (झांसी)। जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झांसी पुलिस का चेकिंग और निरोधात्मक कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना समथर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की नीयत से घूम रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मोठ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष समथर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान ग्राम बसौना में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ भूरे (48 वर्ष), पुत्र स्व. ठाकुरदास कुशवाहा, निवासी ग्राम बसौना को हिरासत में ले लिया थाना समथर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर उसे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय मोंठ के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक गजराज सिंह, आरक्षी गोविंद मिश्र तथा आरक्षी विनय कुमार यादव की मुख्य भूमिका रही। थानाध्यक्ष समथर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।




Subscribe to my channel