ब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat News : सयाजीपुरा फुट मार्केट में पशु चारे की आड़ में भारी मात्रा में शराब जब्त, MP का ट्रक भी जब्त

ब्यूरो चीफ पठान अकबरखान वडोदरा, गुजरात
वडोदरा शहर | गुजरात में शराब पर बैन होने के बावजूद, MP से शराब की स्मगलिंग की कोशिशें नाकाम रहीं।कपूरई पुलिस ने सयाजीपुरा फुट मार्केट प्लॉट 299 के पास जानवरों के चारे और शराब से भरा एक आइसर ट्रक जब्त किया। रात 12:25 बजे निगरानी रखकर कार्रवाई की गई। ड्राइवर प्रकाश मिश्री लाल सिंगद और कंडक्टर प्रभु गंगाराम वानिया (धार MP) को गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रक से कुल 30,81,125 रुपये का सामान ज़ब्त किया गया, जिसमें 15,11,885 रुपये की 5371 यूनिट शराब और बीयर, दो मोबाइल फ़ोन, एक ट्रक और जानवरों के चारे के 60 बैग शामिल हैं।यह रकम आनंद को भेजी जानी थी, 10 हजार का लालच। भवानी सिंह फरार, जांच जारी।




Subscribe to my channel