ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News स्कूल बस, गाड़ी व ट्रक की भिड़ंत

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार  बिचपडी सरसौद बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर दाईं बजे स्कूल बस, एक गाड़ी व टायरों से भरे हुए ट्राले के साथ भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआं जब बरवाला कस्बे के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को सरसौद गांव में छोड़कर बिचपडी गांव में बच्चों को छोड़ने आ रही थी। बताया जाता है कि उस बस में पांच से दस बच्चे ही सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बताया जाता है कि टायरों से भरे हुए ट्राले की ब्रेक ना लगने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।सूञो के मुताबिक स्कूल बस बिचपडी गांव में बच्चों को छोड़ने आ रही थी। इसी दौरान स्कूल बस कट से क्रोस कर रही थी। तभी हिसार की तरफ से आ रहे ट्राले के ब्रेक ना लगने के कारण दूसरी तरफ से एक गाड़ी आ कर बीच में फस गई और भिड़ंत में स्कूल बस सड़क के दूसरी साइड में बने फूटपाथ के डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया और काफी लोगो कि भीड़ भी जमा हो गई !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button