ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राजस्थान चुनाव प्रचार में जिला महेंद्रगढ़ से एडवोकेट हेमंत शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

एआईसीसी के राष्ट्रीय विचार विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा और राजस्थान की वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरजा व्यास ने विचार की केंद्रीय प्रचार टीम में जिला महेंद्रगढ़ से राष्ट्रीय विचार विभाग में बतौर रीजनल कॉर्डिनेटर एडवोकेट हेमंत शर्मा को राजस्थान चुनाव प्रचार टीम में शामिल किया है। एआईसीसी के विचार विभाग की केंद्रीय प्रचार टीम के साथ जिला महेंद्रगढ़ के एडवोकेट हेमंत शर्मा अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों के लिए उनके क्षेत्रों में जाकर उन्हें जिताने के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा गिरजा व्यास ने राजस्थान चुनाव प्रचार में एडवोकेट हेमंत शर्मा महेंद्रगढ़ को चुनाव प्रचार केंद्रीय कमेटी का जिम्मेदारी पत्र सौंपा। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा गिरजा व्यास ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह टोड़ासरा को एआईसीसी विचार विभाग टीम चुनाव प्रचार समिति का नियुक्ति पत्र भेजकर सूचित किया है। कांग्रेस के रीजनल कॉर्डिनेटर एडवोकेट हेमंत शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और एआईसीसी विचार विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गिरजा व्यास का राजस्थान चुनाव प्रचार में केंद्रीय समिति के साथ बतौर रीजनल कॉर्डिनेटर शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया है वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी राजस्थान चुनाव में केंद्रीय प्रचार टीम के साथ सौंपी है उसका वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा एडवोकेट हेमंत शर्मा ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button