Madhya Pradesh News खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कद्दावर नेता विनोद तापड़िया अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होने को तैयार

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश
देवास जिला खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र में हनुमान जी के परम भक्त विनोद तापड़िया भाजपा राजनीति का प्रभावशाली और बड़ा नाम है। विनोद तापड़िया लगभग सात-आठ साल सरपंच रहे हैं और वर्तमान में उनकी अर्द्धांगिनी जनपद सदस्य है, आर्थिक रूप से तथा उच्च शिक्षा से अलंकृत तापड़िया परिवार ने क्षेत्र में भाजपा को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई हैं। उसी परिवार के एक सदस्य विनोद तापड़िया ने अपनी सज्जनता, व्यवहार कुशलता, सहयोगी रवैये एवं मिलनसारिता से क्षेत्र में लोकप्रियता अर्जित की, उनकी इस लोकप्रियता ने उन्हें समर्थक कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज प्रदान की तथा समाज में मौन प्रशंसकों का वर्ग प्रदान किया। विनम्रता की मूरत विनोद तापड़िया राजनीति में दाम कमाने नहीं,नाम कमाने आए हैं, वे समाज में राजनीति से ऊपर उठकर अपने आपको व्यावहारिक बनाकर रखते हैं, यही कारण है कि जो भी विनोद तापड़िया से एक बार मिलता है, इस नेता का होकर रह जाता हैं और यह मेरा कहना नहीं है, अपितु खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के अनेकानेक लोगों कहना है। विनोद तापड़िया की यही लोकप्रियता और लोगों को अपना बना लेने का गुण, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा को राजनीतिक दृष्टि से असुरक्षा के भाव से ग्रसित करता रहा है। कहते हैं, अंधे को आंख मिल जाती है तो सबसे पहले वह सहारे के लिए उपयोग में लाने वाली छड़ी को त्याग देता है। बताया जाता है पहली बार जब विधायक आशीष शर्मा चुनाव लड़े थे तो “एक रुपया, एक वोट” और “गरीब मां का बेटा” जैसे सहानुभूति युक्त वाक्यों के साथ चुनाव लड़े थे,तब विनोद तापड़िया उनके पीछे मजबूत आर्थिक सहयोगी बनकर खड़े थे। धीरे-धीरे विधायक आशीष शर्मा में राजनीतिक चालाकियां आती गई, उनके आसपास सत्ता से स्वार्थ हल करने वाले लोगों का जमावड़ा जुटता गया और विनोद तापड़िया जैसे लोग पीछे छुटते गए, उपेक्षित होते गए। विधायक का विनोद तापड़िया से दूरी बढ़ाने का एक मूल कारण और रहा है,तापड़िया की लोकप्रियता, जो विधायक को असुरक्षा के भाव से ग्रसित करती रही हैं। उल्लेखनीय है विनोद तापड़िया की राजनीति का आधार नाम रहा है,दाम नहीं, इसलिए उनसे समाज का कोई भी वर्ग असंतुष्ट नहीं, संपन्न परिवार के सदस्य विनोद तापड़िया क्षेत्र का विकास करके नाम कमाने का भाव रखते हुए राजनीति करते हैं, इसलिए क्षेत्र में इस भाजपा नेता को राजनीति से ऊपर उठकर पसंद किया जाता है, वही विनोद तापड़िया कल अर्थात 31 अक्टूबर 2023 को अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सानिध्य में कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। विनोद तापड़िया के कांग्रेस में आ जाने से मजबूत दिखाई देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी और अधिक मजबूत होते दिखाई देने लगे हैं।