उत्तरप्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बछेछर खुर्द ग्राम में कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र, ।

रिपोर्टर अभिनय सिंह चंदेल महोबा उत्तर प्रदेश

बछेछर खुर्द ग्राम में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ । जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा अन्य प्रदेशों के पहलवानों ने भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ बिनोद सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया. कुश्ती दंगल का मुख्य आकर्षण पहलवानों की कुश्ती रही।

ग्राम पंचायत बछेछर खुर्द के ग्राम प्रधान धीरेंद्र यादव ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया आज इस ग्राम प्रधान धीरेंद्र यादव ने समाजसेवी बिनोद सिंह राजपूत को माला पहनाकर स्वागत किया।जिसके बाद दंगल के आयोजन की परंपरा का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहली कुश्ती दयालपुर के पहलवान राधबेंद्र और पवन पहलवान गनेशपुरा के बीच हुई।

इस रोमांचक कुश्ती में गनेशपुरा के पहलवान ने दयालपुर पहलवान को पछाड़कर जीत हासिल कर ली तो वही दंगल में अरविंद हमीरपुर और प्रीतम लीगा पहलवानों ने एक दूसरे के साथ बेहतर दांवपेंच से कुश्ती लड़ी। और अरविंद को हराया । वही पहलवान राजू मझगवा और राधवेंद्र बलरामपुर के बीच हुआ मुकाबला देख मौजूद ग्रामीणों ने भी दंगल प्रतियोगिता की प्रशंसा की। इस रोमांचक कुश्ती में राधवेंद्र पहलवान से राजू ने जीत हासिल की इसके आलावा विनय चौहान धौहल के पहलवान ने अभिषेक बांदा बीच भी मुकाबला हुआ जो अभिषेक पहलवान को हराया। अखिलेश गणेशपुरा के पहलवान ने प्रेम चंद्र महुआबंध के पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। 10 मिनट तक चली यह कुश्ती भी अखिलेश ने जीती। क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपना हुनर दिखाया और बेहतरीन कुश्ती लोगों को देखने को मिली। इस दंगल देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। इस मौके पर बिनोद सिंह राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पुष्पेंद्र यादव, दिनेश राजपूत, नरेंद्र प्रधान, करण सिंह , प्रेम सिंह यादव ग्राम प्रधान दादरी , सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पांचाल ने किया। बछेछर Khurd के प्रधान धीरेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button