उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना कोतवाली उतरौला पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर  निसार अहमद उस्मानी बलरामपुर उत्तर प्रदेश

बलरामपुर  पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.10.2023 को थाना कोतवाली उतरौला में उ0नि0 रमेश चन्द्र उपाध्याय मय टीम के द्वारा थाना कोतवली उतरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/2023 धारा 498ए/304बी भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रंगीलाल यादव पुत्र छेदी यादव निवासी ग्राम रमवापुर कला थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को फक्कड़दास चौराहे पर गोण्डा मोड मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button