उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बस से गिरकर खलासी की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाज़ीपुर: कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा से भड़सर मार्ग पर चुरामनपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक यात्री बस से खलासी के गिरने के दौरान पिछले चक्का के चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके से चालक और कंडक्टर वाहन को दूर छोड़ फरार हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।वही यात्री बस को कब्जे में लेकर थाने लाई। जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी उमेश पांडे उम्र 46 वर्ष एक प्राइवेट बस पर खलासी का काम करते थे ।शुक्रवार को घर से भंडसर बाजार से कासिमाबाद जा रही बस पर चढ़े जैसे ही चुरामनपुर गांव मोड़ के पास बस पहुंची इसी दौरान बस के अगले दरवाजे से गिर गए जिससे पिछला चक्का सिर पर चढ़ते ही घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक उमेश पांडे खलासी का काम कर जीविको पार्जन करते थे। एक बड़ा पुत्र आकाश पाण्डे है। तीन पुत्री है जिसमे एक की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रिंकू पाण्डे सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र आकाश पांडे ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।।इस घटना के संदर्भ में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ने परिजनों द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button