ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  बैतूल विधान सभा मे चुनावी परिदृश्य साफ होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों के बीच घमासान शुरू हो गया है। आरोप प्रत्यारोप के दौर भी सामने आने लगे हैं।

रिपोर्टर राजू बारंगे बैतूल मध्य प्रदेश

कांग्रेस के बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने भाजपा पर शोषल मीडिया पर कई फेंक आई डी बना कर प्रचार किये जाने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह किये जाने का भी आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष मोनू का आरोप है कि, भाजपा प्रत्याशी का खोखला गुणगान करने के लिए भाजपा की आई टी सेल शोषल मीडिया के प्लेटफार्मों का दुरुपयोग किये जाने की कोशिश कर रही है। फेसबुक पर महिलाओं के नाम से अलग अलग कई नकली आई डी बनाई गई हैं। इन आई डी के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के गुणगान कर लगातार जनता को गुमराह किया जा रहा है। एक पोष्ट डालने के बाद जो कमेंट्स इन पर आ रहे हैं वे सभी कमेंट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं। जिससे साफ है कि, महिलाओं के नाम से फेंक आई डी बनाकर महिलाओं सहित आम मतदाताओं को बरगलाने के कुत्सित प्रयास किये जा रहे हैं। इन फेस बुक एकाउंट में जितनी भी आई डी बनी हुई हैं उनमें से कई में जिसके नाम से आई डी बनी हुई है उनका प्रोफ़ाइल भी लॉक किया गया है।जो मेरे विचार से सीधे सीधे चुंनाव आयोग के निर्देशों का खुला उलंघन है। चुंनाव आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर इसकी जांच कराई जानी चाहिए ताकि ऐसे प्रचार के लिए शोषल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का दुरुपयोग रोका जा सके और आम चुनाव निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button