उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News गढ़िया रंगीन क्षेत्र में प्रधान के गुर्गों का आतंक पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर  गढ़िया रंगीन में प्रधान के गुर्गों ने आतंक मचा रखा है थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बिचौला के रहने वाले उग्रसेन पुत्र सामंत (जाति जाटव)ने बताया की वह दिनांक 21/10/2023 को परियुना से गढ़िया रंगीन होते हुए अपने घर जा रहे थे जैसे ही गढ़िया रंगीन पहुंचे समय करीब 3:00 बजे नन्हे उर्फ आतंकी पुत्र पूसेराम लालू प्रधान पुत्र पूसेराम करण पुत्र पूसेराम व प्रदीप पुत्र भानुप्रताप निवासी गढ़िया रंगीन रोड पर मिले और मेरी बाइक रोककर मुझसे कहा की साले चमट्टे कहां जा रहा है तभी उग्रसेन ने उनसे कहा की घर जा रहा हूं। इसी बात को लेकर प्रधान के गुर्गों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उग्रसेन को पकड़ लिया और लाठी डंडों व लात घूंसों से मारा पीटा इससे अग्रसेन के सिर में शरीर
में व हाथों पैरों में काफी चोटे आई है उग्रसेन ने यह भी बताया की प्रधान के गुर्गों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे हिदायत दी की मुझे फिर से इस एरिया में दिखाई मत देना नहीं तो तुझे जान से मार डालेंगे उग्रसेन किसी तरह छिपते छिपाते थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button