उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खेत में गर्भवती महिला का मिला शव हत्या की आशंका

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर  शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा गांव के पास धान के खेत में गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी अनुप्रिया (26) का शव कटघरा गांव के पास धान के खेत में मिला। मृतका गर्भवती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतका के दोनों हाथ पीछे कपड़े से बांधे हुए थे और गले में भी कपड़ा कसा हुआ था। वहीं, उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।उसका मायका मोबारकपुर उचौरी है। पति लोक निर्माण विभाग में नौकरी करता है। वह अपने पति के साथ कटघरा गांव में किराये के मकान में रहती थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके एवं ससुराल के लोग आए हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button