Madhya Pradesh News बुंदेलखंड में जबरदस्त आक्रोश, 52.बिजावर विधानसभा क्षेत्र मे बाहरी प्रत्याशी का विरोध कांग्रेसियों और समर्थकों ने एक होकर दी कमलनाथ को चेतावनी

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
कांग्रेस नेता राजेश सिंह (कुर्रा), राजकुमार सिंह (मुन्ना राजा) झमटुली, राजेश शर्मा (सटई), भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा), कैलाश कुशवाहा (रगौली), शिमल कुशवाहा (रामपुर), गोरेलाल राजपूत (मातगुवा), राजेन्द्र सिंह (चौका) सहित हजारों समर्थक हुए एकजुट.!!
छतरपुर जिले से बिजावर विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस की टिकट फाइनल होते ही क्षेत्र में विरोध थम नहीं रहा है। कांग्रेस नेता राजेश सिंह पायक (कुर्रा) और क्षेत्रीय नेता बोले कमलनाथ ने हराने के लिए उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर मध्य प्रदेश की के छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से चरण सिंह यादव को उतार कर बहुत बड़ी गलती की। दो रोज पहले भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के द्वारा हजारो समर्थको के साथ गहरवार में आमजनता को जोड़कर किया था विरोध। राजेश शर्मा ने भी हजारो जनता को जोड़कर किया विरोध किया । कांग्रेस नेता राजेश सिंह पायक (कुर्रां) ने हजारों लोगों को बुलाकर एक साथ बैठक की, और मतदाताओं का आशीर्वाद लिया l बिजावर विधानसभा क्षेत्र में जनता खुलकर कर रही विरोध. बिजावर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेश सिंह (कुर्रा), राजकुमार सिंह (मुन्ना राजा), राजेश शर्मा (सटई) भुवन विक्रम सिंह( कैशू भैया राजा), कैलाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष हुए एकजुट कमलनाथ को चेतावनी देकर कर रहे खुलकर विरोध बोले क्षेत्रीय नेता होगा तो वोट वरना हम सब मिलकर निर्दलीय प्रत्याशी को खड़ा कर जिताएगे और कांग्रेस को हराने मैदान में तन-मन-धन व जी-जान लगा देगे। क्षेत्र की जनता कर रही क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग बिजावर मे हजारो जनता एकजुट होकर जगह जगह विरोध कर रही है l जनता भी क्षेत्रीय प्रत्याशी कमलनाथ से मांग कर रही है । उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित समस्त अध्यक्ष व कार्यकर्ता खुलकर विरोध करने मैदान मे उतरे हैं ।