Uttar Pradesh News सूचना पर एसएसआई जय सिंह,एसआई अनिल कटियार आदि पुलिसकर्मियों ने पहुँचकर मौका मुआयना किया और मृतक का पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
नगर क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेवर मुख्य मार्ग पर स्थित मोहल्ला राजागंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सड़क पार कर रहे बुजुर्ग श्रीकृष्ण शुक्ला (70) निवासी मोहल्ला राजागंज भरथना को तेजगति से आ रही स्कूल वैन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को मौके पर पहुँचे परिजन आनन फानन में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के दौरान आसपास लोगो के पहुचने से पहले वैन चालक मय गाड़ी के मौके से भाग गया।मौजूद लोगों ने बताया कि वैन में स्कूल के छात्र बैठे थे। सूचना पर एसएसआई जय सिंह,एसआई अनिल कटियार आदि पुलिसकर्मियों ने पहुँचकर मौका मुआयना किया और मृतक का पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया। मृतक के पुत्र अनिल शुक्ला ने बताया कि पिता शुक्रवार की सुबह प्लाट देखकर सड़क पार कर घर की ओर आ रहे थे तभी तेजगति से बकेवर की ओर से आ रही वैन ने चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Subscribe to my channel