उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील उतरौला में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

रिपोर्टर  निसार अहमद उस्मानी बलरामपुर उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनमानस की सुनी शिकायतें,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का संबंधित को दिया निर्देश: जिलाधिकारी

बलरामपुर  आमजनमानस की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माह के तीसरे शनिवार पर तहसील उतरौला में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा आमजनमानस की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। जमीनी विवाद की शिकायतों पर उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकार उतरौला, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, पीडी सीपी श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button