उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पीडीएस हेतु खाद्यान्नों के समय से उठान के संबंध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

धान एवं ज्वार क्रय की तैयारियों की भी हुई समीक्षा

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

हमीरपुर 19 अक्टूबर 2023 खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्नों के समयबद्ध उठान के संबंध में तथा ज्वार एवं धान क्रय की तैयारी के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी श्री राहुल पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली / पीडीएस के खाद्यान्न का समयबद्ध उठान सुनिश्चित हो, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत खाद्यान्न का उठान करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परिवहन ठेकेदार समय से खाद्यान्न का उठान न करें ,उसे नोटिस जारी कर कार्रवाई करें । जिलाधिकारी ने कहा कि वेंडर द्वारा उचित दर / राशन की दुकान पर खाद्यान्न ले जाने पर कोटेदार खाद्यान्न को उतराकर अपने पास रखने की व्यवस्था अवश्य करें। धान एवं ज्वार क्रय की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि धान एवं ज्वार क्रय करने हेतु सभी क्रय केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए तथा वहां पर सभी जरूरी उपकरण रखे जाएं ।उन्होंने कहा कि धान क्रय हेतु सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र की व्यवस्था अवश्य कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में ज्वार के बोए गए क्षेत्र का आकलन कर लें तथा उसका सत्यापन भी कर लें ताकि खरीद के समय में कोई भी समस्या ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न एवं चीनी के स्टॉक का सत्यापन कर उसकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी ,जिला खाद्य विपणन अधिकारी , समस्त विपणन निरीक्षक व पूर्ति निरीक्षक , परिवहन ठेकेदार, मंडी सचिव तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button