IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत इकलेरा में आयोजित हुआ शिविर

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

देवास, 11 सितंबर 2026/ “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत टोंकखुर्द के ग्राम इकलेरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जो समस्याएं तत्काल निराकरण नहीं हो सकी उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर विकासखंड में आयोजित होने वाले आगामी शिविर के पहले निराकृत किया जाएगा।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में विकासखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान करना है। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनकी एक निश्चित समय-सीमा तय कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ऐसी समस्याओं को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, ताकि विकासखंड में आयोजित होने वाले अगले शिविर से पहले उनका अनिवार्य रूप से निपटारा किया जा सके।

दिव्यांग को मौके पर ही दिया 10 हजार रुपए का चेक

“मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर” में श्री छगनलाल गोठवाल निवासी इकलेरा ने गरीब और लकवा ग्रस्त होने से आर्थिक सहायता राशि के संबंध में आवेदन दिया। जिस कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से श्री छगनलाल गोठवाल को मौके पर ही 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निराकरण का एक बड़ा माध्यम बन रहा है।

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स के माध्यम से मौजूद ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, उनके लाभ और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button