IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हादसे में युवक की मौत, FIR न लिखने पर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

ब्यूरो चीफ देव राज उत्तर प्रदेश

रायबरेली में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सलोन कोतवाली से सामने आया है। हादसे में युवक की मौत के बाद FIR दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के बेवली ग्राम सभा का है। 10 सितंबर को बाइक की टक्कर से हरिकेश पटेल नाम के युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि टक्कर मारने वाली बाइक और चालक को भी हिरासत में नहीं लिया गया।

इसी से आक्रोशित होकर शुक्रवार देर रात दर्जनों ग्रामीण सलोन थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे शांत नहीं बैठेंगे। घटना के बाद सलोन पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button