IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मत्स्य पालन हेतु पोखरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

बता दें की मत्स्य पालन हेतु पोखरी दिलाने के नाम पर गणेशपुर के टोला कोहडवल के रहने वाले एक युवक पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुर के टोला कोहडवल के रहने वाले राजेश साहनी ने नौतनवां थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर मछली पालन के लिए पोखरी दिलाने के नाम पर पच्चीस हजार ठगने का आरोप लगाया था जिसमें नौतनवा पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर 420 व 406 का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button