Madhya Pradesh News विधानसभा क्षेत्र जबेरा के ग्राम हाथीडोल में स्वीप समिति द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरण का

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा एवं सहायक नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के मार्गदर्शन में कार्यरत स्वीप समिति एवं जिला प्रशासन की टीम ने आज विधानसभा 056-जबेरा तेन्दूखेड़ा के ग्राम हाथीडोल बूथ केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं को लोकतन्त्र के नारों एवं गीत “हम भारत के लोग ,खुल के करेंगे वोट, लेंगे ना एक धेला मिलकर करेंगे वोट” के माध्यम से ग्रामीण जनों को जागरूक करने का संदेश दिया तथा मतदाताओं से अपील की गई कि आगामी विधानसभा 2023 के तहत 17 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें । गांव के ऐसे निवासी जो दूसरे क्षेत्रों में काम की तलाश में जाते हैं, उन्हें भी मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा 80 वर्ष के बुजुर्ग मतदाता ,नव मतदाताओं एवं महिलाओं सहित ग्रामीण जनों को अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील की गई। वहीं स्वीप समिति से एनएसएस जिला संगठन डॉ जितेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे एवं हम भारत को लोग गीत के माध्यम से ग्रामीण जनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्वीप समिति सदस्य सिद्धार्थ जाउरकर एवं सौरभ खरे तहसीलदार तेंदूखेड़ा चंदशेखर शिल्पी उपास्थित रहे ।

Subscribe to my channel