उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News मिर्जापुर शारदीय नवरात्र मेला-2023 को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत डीएम द्वारा एसपी के साथ विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में सुपर जोन, जोन व सेक्टर के अधिकारीयों की समीक्षा बैठक कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश —

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
मीरजापुर बुधवार को शारदीय नवरात्र मेला-2023 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिनंदन के साथ विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर सुरक्षा एवं व्यवस्था प्रबन्धन के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारीयों एवं विभागाध्यक्षों के साथ गोष्ठी कर विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर अधिकारीयों को सुरक्षा एवं व्यवस्था तथा चाक चौबंध को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
उक्त समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी सिटी/नोडल अधिकारी मेला, एडीएम, सीओ सिटी/मेला, मेला प्रभारी सहित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel