ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बैरागढ में अवैध रूप से बिक रही आतिशबाजी एंव पटाखे, दुकानदार के पास नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज, क्राइम ब्रांच ने की कार्यावाही

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

दीवाली के पहले अवैध आतिशबाजी पर अंकुश ,क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो हलालपुरा के पास सोनी पटाखा के नाम से दुकान चलाता है दो दुकान किराये से लेकर दुकान में बिना वैध कागजात के रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी एंव फटाखे रखे हैं जिसके कारण कोई दुर्घटना हो सकती है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एंव सूचना से नायब तहसीदार बैरागढ को अवगत किया गया । नायब तहसीलदार को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे तो दुकानो में ताला लगा मिला एंव दुकानों के पास एक व्यक्ति नीली टीशर्ट में खड़ा था जिससे दुकान के सम्बंध में पूछताछ करने पर उसके दोनो दुकाने स्वंय की होना बताया बाद में उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम तथा उम्र 42 साल निवासी म.न.न 13 सीटीओ सर्वोदय कालोनी बैरागढ भोपाल का होना बताया एंव उनको सूचना से अवगत करते हूये दुकान संचालक से दुकानो का ताला खुलवाया गया तो दोनो दुकानो में आतिशबाजी एंव पटाखे के बॉक्स रखे मिले जिसके सम्बंध में नायब तहसीलदार के द्वारा दुकानदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दुकानों में करीबन 450 बॉक्स लगभग आतिशबाजी और फटाखो के रखे हैं जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रूपये हैं उसने स्वीकार किया कि सामान उसी का है बाद नायब तहसीलदार के द्वारा आतिशबाजी एंव फटाखे दुकानो में रखने के सम्बंध में वैध कागजात पेश करने को कहा गया जो दुकानदार द्वारा पेश नही किये गये बाद नायब तहसीलदार साहब के द्वारा उक्त दुकानों को ताला लगा कर सीलबंद किया गया एंव दुकानों में लगे तालो की समस्त चाबिया दुकानदार को सुपुर्द करने के बाद कार्यावाही का पंचनामा तैयार किया गया । नायब तहसील के द्वारा दुकानदार को 17 अक्तुबर तक दुकानो में रखे सामग्री के सम्बंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु पाबंद किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button