उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाला गया कैंडल मार्च

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

महोबा  सोसायटी फॉर प्रगति भारत” महोबा जिले में कार्यरत संस्था द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता सत्यार्थी फाउंडेशन के साथ में गांव,गांव में जाकर बच्चों, महिलाओं के प्रति जागरूकता का अभियान चलाते हैं , संस्था के द्वारा गांवों में जाकर जागरूकता अभियान एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चरखारी विकासखंड के सूपा ग्राम पंचायत में बाल विवाह नहीं करने के लिए लोगों को संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा जागरूक किया गया और कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें संस्था के लीला जी (क्वार्डिनेटर),सुमित तिवारी, अनुभव शुक्ला, रामबिहारी शुक्ला,बाबू मिश्र जी ,ऋतिक त्रिवेदी के प्रतिनिधित्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। गांव में आयोजित संस्था के जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button