Haryana News आगामी 10 दिसंबर को गांव दोंगडा अहीर में होगी जिला स्तरीय जन-विश्वास रैली- डॉ अभय सिंह यादव
भीड़ के लिहाज से होगी, अब तक की सबसे बड़ी रैली

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
रैली के माध्यम से पिछले 9 वर्षों में किए गए कार्यों का होगा मूल्यांकन
रैली में प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, मुख्यमंत्री हरियाणा एवं कई केंद्रीय नेता के भाग लेने की संभावना
नारनौल आगामी 10 दिसंबर को अटेली विधानसभा के गांव दोंगडा अहीर में एक जिला स्तरीय विशाल जन-विश्वास रैली आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की घोषणा नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने आज नारनौल के रेवाड़ी रोड पर स्थित होटल अपार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं। इस अवसर पर उनके साथ दयाराम यादव जिला प्रधान भाजपा, सुभाष यादव एडवोकेट, कर्मपाल अध्यक्ष पंचायत समिति नांगल चौधरी, विनोद अध्यक्ष पंचायत समिति निजामपुर, पंकज अध्यक्ष पंचायत समिति नारनौल, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष पंचायत समिति अटेली व राजकुमार अध्यक्ष पंचायत समिति सीहमा भी मौजूद थे। इस मौके पर डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने व उन्होंने 2014 से लेकर अब तक पिछले 9 सालों में इस क्षेत्र में कोरियावास में मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब, 152-डी ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग, ढ़ोसी पर्वत रोपवे तथा विशेषकर नहरी जल व्यवस्था पर उन्होंने बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 200 गांव की जमीन में सफेद परती थी, लेकिन आज उन गांवों में टेल पर पानी पहुंचने से 15-15 फव्वारे चल रहे हैं। किसान इसकी बड़ी प्रशंसा कर रहे हैं और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हुई हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी एरिया में उन्होंने लगभग 20 चेक डैम को पक्का करवाया है और गांव मुसनोता के पास पहाड़ों के बीच एक पक्का लगभग 1 किलोमीटर लंबा बांध बनवाया है, जो कि वर्षा के दिनों में जब भर जाएगा तो आसपास के काफी गांव की बंजर जमीनों पर भी फसलें लहलहा उठेंगी। नांगल चौधरी विधायक ने बताया कि प्रजातंत्र में सबसे बड़ी शक्ति, जनशक्ति होती है। उनके द्वारा कराए गए कार्यों का सटीक तरीके से मूल्यांकन अभी तक नहीं हुआ, क्योंकि चुनाव के समय ही जनता कराएं गएं कामों का मूल्यांकन करती है। उन्होंने कहा कि वह जिले में जिस भी गांव या कस्बे में गए लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उन्होंने दावा किया कि 10 दिसंबर को गांव दोंगडा अहीर में आयोजित जन-विश्वास रैली, भीड़ के लिहाज से इस जिले की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। जिसमें हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश के मंत्रीगण व विधायक भी इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली की कामयाबी के लिए वह 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नांगल चौधरी विधानसभा के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे तथ नवंबर माह में जिले के अन्य तीनों विधानसभा क्षेत्र नारनौल, अटेली व महेंद्रगढ़ के प्रत्येक गांव में वो जाएंगे और लोगों को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों और उनकी नीतियों के बारे में अवगत कराएंगे और रैली के लिए आमंत्रण भी देंगे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि 2024 के प्रारंभ में मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो जाएगी। एमबीबीएस की कक्षाएं मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार 2 साल मेडिकल कॉलेज के पूर्ण होने पर ही शुरू हो पाएगी। उन्होंने लॉजिस्टिक हब व ढो़सी पर्वत पर रोपवे के भी शीघ्र शिलान्यास कराने की बात कही। एक अन्य सवाल के जवाब में जब उनसे पूछा गया कि दोंगडा अहीर गांव तो अटेली विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और जिला स्तरीय रैली यहां कराने का क्या कारण हैं? क्या वे भारतीय जनता पार्टी के आगामी लोकसभा में भिवानी- महेंद्रगढ़ से पार्टी उम्मीदवार तो नहीं हैं, इस पर विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेवारी व निर्देश देगी, वो उनको पूरी तरह मानेंगे। वे पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता है, पार्टी के शीर्ष नेताओं का आदेश उनके लिए सर्वोपरि है।


Subscribe to my channel