उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज के आवास पर सजा मां का दरबार, कलाकारों ने भजनों से किया मंत्रमुग्ध

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  प्रख्यात तबला वादक स्वर्गीय पंडित किशन महाराज के आवास पर नवरात्र में मां का दरबार सजाया गया है। यहां मां की अलौकिक झांकी सजाई गई। इस दौरान डा. नीरज खन्ना की टीम ने भजनों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। मां के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
कार्यक्रम आयोजक अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है। पिछले चार साल से मां का दरबार लगाया जा रहा है। हर बार मां खुशियां लेकर आती हैं और हम लोगों का सारा दुख लेकर चली जाती है। इससे समाज में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कहा कि मां से यही प्रार्थना है कि इस बार भी देवी सभी लोगों की दिक्कत, तकलीफें हर लें। देश-विदेश में आने वाली बाधाएं दूर हों। मां की कृपा हमसभी पर बनी रहे। चार दिवसीय उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए आते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button