Uttar Pradesh News 03 किलो 50 ग्राम गाजां के साथ दो गिरफ्तार –

रिपोर्टर सुभाष चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में आज दिनांक 17.10.2023 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 1.श्याम बिहारी गुप्ता पुत्र स्व0 भिक्खन गुप्ता निवासी पतरिया थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष के पास से 01 किलो 250 ग्राम गांजा तथा 2. इण्डिया कुमार कन्नौजिया पुत्र उमेश कुमार कन्नौजिया निवासी महुली थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष के पास से 01 किलो 800 ग्राम गांजा (कुल 03 किलो 50 ग्राम) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमश: मु0अ0सं0-148/2023 तथा मु0अ0सं0-149/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
अभियुक्तगण का विवरण-
1. श्याम बिहारी गुप्ता पुत्र स्व0 भिक्खन गुप्ता निवासी पतरिया थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष ।
2. इण्डिया कुमार कन्नौजिया पुत्र उमेश कुमार कन्नौजिया निवासी महुली थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
कुल 03 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 हे0का0 आशीष सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
4. का0 ओमप्रकाश सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
Subscribe to my channel