उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News   अलीगंज में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

अलीगंज कस्बा में सोमवार देर शाम को घर से बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने खंडहर में ले जाकर दरिंदगी की। घर पहुंचने पर बेटी की हालत देख मां ने उससे जानकारी की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने अलीगंज थाना में शिकायत पत्र दिया थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र लेकर घटनाक्रम की जानकारी ली पुलिस ने दविस देकर आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा दिया सूत्रों के अनुसार, अलीगंज में रामलीला चल रही है। परिवार के लोग रामलीला देखने गए थे। घर पर पांच वर्ष की बेटी व उसकी मां थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही 22 वर्षीय युवक चीज दिलवाने के बहाने बच्ची को खंडरनुमा मकान में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की शाम घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है धारा 376ङ्क, 323, 506 आईपीसी व 5 3/6 पाक्सो एक्ट धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आरोपी को मेडिकल कराकर जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह हैंड कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल विष्णु सिंह !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button