उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सर्व कल्याण समिति  सदस्यता अभियान चलाएगी।मासिक बैठक में आगामी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

मोहल्ला गांधीनगर में आहूत बैठक में संस्था प्रमुख  राजेश यादव ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश व जिला में जितने अधिक समिति के सदस्य होंगे उतनी ही हमें अपने उद्देश्य वृद्ध , असहाय एवं पीड़ित जनमानस की सेवा करने में सहूलियत होगी।उन्होंने आगे कहा की सभी पदाधिकारियों से नए सदस्य जोड़ने की अपील की। आकस्मिक दुर्घटना की सूचना मिलने पर समिति द्वारा जनमानस एवं पुलिस प्रशासन की सहायता लेते हुए उसके उपचार के व्यवस्था की जाएगी।  नगर के प्रत्येक वार्डों में समिति के वार्ड प्रमुख बनाए जाएंगे जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता करने का कार्य करेंगे। बैठक को प्रमुख रूप से दीपक यादव, होशियार सिंह, राज किशोर यादव, अवधेश सविता आदि ने संबोधित किया।इस दौरान आदित्य प्रकाश ,सत्यभान गुप्ता ,गंगा सिंह फौजी , अजनेष यादव ,प्रदीप यादव, प्रमोद गुप्ता ओंकार प्रमोद कुमार संदीप कुमार शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन डॉ अवधेश कुमार यादव ने किया।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button