ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राजेन्द्र सिंह मर्डर केस, सिविल अस्पताल में दोपहर तक रहा हंगामा

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

शव मांगती रही पंचायत पोस्टमार्टम में समय लगने पर भड़के ग्रामीण गांव लौटे, धरना शुरू।
हिसार, काबरेल वासी राजेन्द्र सिंह हत्या के मामले में मंगलवार को करीब दस गांवों की पंचायत एवं ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में धरना लगा दिया। अपनी तीन मांगों को पुलिस प्रशासन के सामने रखा। घंटों इंतजार के बावजूद एक भी मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में धरनारत पंचायतों एवं ग्रामीणों की डीएसपी से तीखी नोंकझोंक हुई। काबरेल गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद ने शव देने के लिए कहा।बोले कि हम मुखाग्नि दे या रखें हमारी मर्जी। मांग पूरी होने के बाद ही पुलिस गांव में घुसे। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि थोड़ा समय चाहिए। न्याय करूंगा और गलत नहीं होने दूंगा। डीएसपी बोले कि पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप देंगे। ऐसे में चार बजे तक शव नहीं मिलने पर ग्रामीण भड़क गए। सभी गाड़ियों में बैठ कर काबरेल गांव में चलें गए। और वहां पर बस स्टैंड पर धरना लगा दिया। राजेन्द्र सिंह की पत्नी रेखा सहित अन्य परिजनों, काबरेल, घुड़साल,लाडवी, कोहली,सलेमगढ, खारिया डोभी, बंगला,जाखोद खेड़ा,सीसवाल सहित अन्य गांवों के सरपंच, प्रतिनिधि मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button