उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  वाराणसी बसपा वाराणसी मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर पर जानलेवा हमला और लूट, मुकदमा दर्ज, शिवपुर पुलिस कर रही छानबीन

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  बहुजन समाज पार्टी के मुख्य कोआर्डिनेटर डाक्टर विनोद कुमार व उनके एक साथी पर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला व लूट की घटना सामने आई है। शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मुख्य कोआर्डिनेटर का आरोप है कि वह और उनके साथी चंदौली के कटेसर निवासी वेद प्रकाश गौतम वाराणसी आ रहे थे। इसी बीच चांदमारी रिंगरोड पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह लोगों ने उनकी सफारी गाड़ी पर लाठी-डंडे से प्रहार शुरू कर दिया। वहीं अंदर बैठे डा. विनोद कुमार व उनके साथी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट करने के साथ ही हमलावरों ने गाड़ी में रखे 9500 रुपये भी छीन लिए। हो-हल्ला सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर दूसरी सफारी गाड़ी और बाइक से वहां से भाग निकले। डा. विनोद कुमार ने चौकी इंचार्ज चांदमारी को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। शिवपुर थाना के पुलिस मुकदमा दर्जकर घटना की छानबीन कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button