उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  सोनौली काली मंदिर के पास ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार को मारी ठोकर, घायल व्यक्ति की मौत

पीछे से आ रहे ट्रक कन्टेनर ने कुचला, नेपाल मेडिकल कॉलेज से नाइट ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे मृतक रमेश पाण्डेय

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनौली काली मंदिर के समीप ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सोनौली के तरफ से ट्रक चालक व मोटरसाइकिल सवार नौतनवा की तरफ आ रहे थे। तभी काली मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इसके बाद ट्रक के पिछले पहिए के नीचे उनका दोनों पर आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर नौतनवा के निवासी रमेश पाण्डेय की मार्ग दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग व एंबुलेंस के माध्यम से घायल व्यक्ति को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्साकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वाहन गरुड़ा कंटेनर व चालक हिरासत में हैं। जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button