Uttar Pradesh News भारतीय हलधर किसान यूनियन ने किसानों की खाद की समस्या को लेकर एसडीएम से की वार्ता

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश
आज चरखारी में भारतीय किसान यूनियन के महोबा जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने एसडीएम चरखारी डॉ प्रदीप कुमार से विकासखंड चरखारी क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न साधन सहकारी समितियां में खाद्य वितरण नहीं होने पर किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर वार्ता की गई बताया गया कि क्षेत्र में विभिन्न सहकारी समितियां के केंद्र स्थित हैं जिसमें खाद का वितरण नहीं हो रहा है और क्षेत्र के सभी किसान चरखारी स्थित साधन सहकारी समिति में खाद लेने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं जिससे किसानों की आए दिन भारी भीड़ बनी रहती है एवं उन्हें खाद भी नहीं मिल पा रही, बताया गया कि यदि क्षेत्र में स्थित विभिन्न साधन सहकारी समितियों में खाद्य वितरण व्यवस्थित तरीके से हो तो किसानों के समय और धन की बर्बादी नहीं होगी और किसानों को खाद के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा , चरखारी एसडीएम डॉक्टर प्रदीप कुमार द्वारा साधन सहकारी समिति के सचिव लालू राम से फोन पर बात करने के उपरांत बताया गया की शासन के निर्देशन के अनुरूप खाद्य वितरण को सुनिश्चित करने के लिए और क्षेत्र के किसानों को खाद लेने में हो रही समस्या से निजात दिलाने के लिए सचिव से वार्ता के उपरांत शीघ्र ही खाद वितरण को व्यवस्थित रूप से सभी केंद्रों में वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा, एसडीएम से वार्ता के उपरांत भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष द्वारा धनुषधारी साधन सहकारी समिति का दौरा किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में चरखारी विकासखंड के किसान उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन खाद के लिए चरखारी आते हैं उन्हें प्रतिदिन आश्वासन दिया जाता है लेकिन उन्हें अभी तक खाद का वितरण नहीं किया गया जिससे निरंतर उनके समय और धन की बर्बादी हो रही है बहुत से किसानों ने बताया कि उन्होंने खाद के पैसे और कागजात भी जमा कर दिए हैं खाद प्राप्ति के लिए मशीन में उनके अंगूठे भी लग चुके हैं लेकिन खाद फिर भी नहीं दी गई है, और ना ही कोई रसीद दी गई है साथ ही किसानों द्वारा खाद की ब्लैक मार्केटिंग किए जाने की आशंका जाहिर की गई, किसानों ने बताया कि उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी जा रही कि उन्हें खाद का वितरण कब किया जाएगा ना ही साधन सहकारी समिति के बाहर कोई नोटिस लगाया जा रहा है कि वह खाद लेने के लिए कब आएं जिसकी वजह से बड़ी संख्या में किसान खाद की आस लगाए दिनभर साधन सहकारी समिति के बाहर बैठे रहते हैं, जिस पर हलधर किसान यूनियन जिला अध्यक्ष द्वारा धनुषधारी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेंगर से वार्ता की गई, जिस पर साधन सहकारी समिति धनुषधारी के अध्यक्ष द्वारा बताया गया की समिति के सचिव का रवैया निराशा जनक है वह किसी की नहीं सुनते हैं, जिस पर हलधर किसान यूनियन जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उपस्थित किसानों के साथ साधन सहकारी समिति के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया एवं किसानों को हो रही समस्या से निजात दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया समाचार लिखे जाने तक हलधर किसान यूनियन का किसानों को खाद लेने में हो रही समस्याओं को लेकर धरना जारी है, खाद की समस्या को लेकर एसडीएम चरखारी से हुई वार्ता के समय भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला संरक्षक अरविंद सिंह चौहान, तहसील चरखारी अध्यक्ष मनीष तिवारी एवं जिला मीडिया एवं तहसील मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे !

Subscribe to my channel