IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जनता के नाम जेल में लिखें संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी आप

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर -संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार : डॉ हृदेश चौधरी, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष

BJP की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो : पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष

जिला आगरा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को माननीय सांसद संजय सिंह जी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस सुलभ पुरम स्थित ब्रज प्रांत कार्यालय में की गई डॉ हृदेश चौधरी, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे. संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है। वहीं जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि माननीय सांसद संजय सिंह जी के जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा l डॉ हृदेश चौधरी, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ED के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ED ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया । जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l जिला महासचिव संजय सिंह ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया l कालका में मुख्य रूप से भूपेंद्र कुशवाहा, चैतन्य सिंह, राजेंद्र वरुण, डॉ योगेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजकुमार ललित साहनी,मनोज, रोहित आदि लोग मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button