IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: जाफरगंज पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

फतेहपुर। जाफरगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 71/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त रमाकान्त पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम कमासी, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मु0नं0 6195/2017, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त जगन्नाथ पुत्र सुखदेव केवट, निवासी ग्राम गहरुखेड़ा, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक परवेज अहमद, चौकी प्रभारी देवरी बुजुर्ग, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल गौरव पटेल शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button