Uttar Pradesh News मैं आंखे बंद करता हूं मदीना देख लेता हूं

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश
सूरतगंज बाराबंकी सूरतगंज क्षेत्र के मंझारा में जलसा सीरतुन्नबी नबी का आयोजन किया गया।जिसकी सदारत मौलवी मोहम्मद हुसैन ने की जबकि निजामत कारी सिराज मदनी ने किया। जलसे का आगाज़ महफुजुर्रहमान की तिलावत से हुआ।इसके बाद कारी जहीरूद्दीन आशी सूरतगंजवी ने नात पेश की। कारी जहीरूद्दीन ने पढ़ा,ए मेरी प्यारी मां बहनों तुम बनाओ पर्दे को हथियार न जाओ तुम बाजार । शायर करी परवेज यजदानी ने पढ़ा न लंदन न तो पेरिस न तो अमरीका, देखनी खुलद अगर है तो मदीना चलिए। नोमान अशरफ रामपुरी ने पढ़ा आपकी रजा जिसे मिली फूल की तरह महक उठा।आप जिससे हो गए खफा वह जलीलो खार हो गया । इसके बाद जलसे के मुकर्रिर मौलाना मोहम्मद सलमान मजाहरी लखीमपुरी ने जलसे को खिताब करते हुए कहा की मुसलमान मोहम्मद( स अ) को तो मानता है लेकिन मोहम्मद साहब की नही मानता। जिस का नतीजा आज के हालात हैं। आज मुसलमान दर दर ठोकरें खा रहा ।इसकी वजह है दीन से हट जाना। हम अल्लाह को भूल गए अल्लाह ने हमे भुला दिया। अंत में मौलाना ने दुनिया में अमन और शांति की दुआ की।इस मौके पर मौलाना मोहम्मद नसीम कासमी,अमरीश प्रधान ,विकास बीडीसी,भानुप्रताप सिंह,मो,शरीफ,नूरुल हसन, मो.शाकिर ,अब्दुल अली,उस्मान सिद्दीकी, मोइनुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel