उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News व्यापारियों को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हर्ष शर्मा को शीघ्र भेजो जाए जेल – पंकज अग्रवाल

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र अग्रवाल) एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर रिजवान बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश

व्यापारी सुरक्षा फोरम का पदाधिकारी बताया जा रहा हर्ष शर्मा, एसपी क्राइम ने शीघ्र कार्रवाई के दिए आदेश

बुलन्दशहर कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर एक व्यक्ति हर्ष शर्मा के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर व्यापारियों एवं उनके संगठनों के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहा जो व्यापारी सुरक्षा फोरम का पदाधिकारी बताया जा रहा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र अग्रवाल) के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जिंदल द्वारा संयुक्त रूप से हर्ष शर्मा एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम का विरोध जताया। , सभी संगठनों के अनेक पदाधिकारी के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा एसपी क्राइम को ज्ञापन देकर हर्ष शर्मा एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग रखी,जिसमें हर्ष शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक सोशल मीडिया पर अपनी आईडी द्वारा व्यापारी सुरक्षा फोरम यूवा को टैग कर व्यापार मंडलों के सभी व्यापारियों को गलियां व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया है| तथा उनका पुतला फूंकने की धमकी दी है शहर के सभी व्यापारियों के लिए लिखे हुए इतनी अभद्र भाषा को पढ़कर शहर के व्यापारियों में बहुत रोष है और इसी के चलते आज, हर्ष शर्मा के खिलाफ व्यापार मंडलों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है एसपी क्राइम ने कहा कि इसकी जांच कर जल्द ही इस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषी को जेल भेजा जाएगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल जिला वरिष्ठ महामंत्री संजय गोयल जिला संरक्षक विनोद चौधरी जिला प्रभारी पृथ्वीराज सिंह जिला सचिव माजिद गाजी जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी जिला कानूनी सलाहकार शैलेंद्र कुमार जिला मंत्री परवेज अंसारी जिला मंत्री मोनू साजिद जिला मंत्री विनय अग्रवाल जिला मंत्री राजीव शर्मा जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा जिला उपाध्यक्ष पप्पन खान जिला उपाध्यक्ष अरुण गोयल जिला उपाध्यक्ष ओमवीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष मुकुल गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button