Uttar Pradesh News गाज़ीपुर जनपद के रामपुर मांझा थाना की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर नवीन कुमार जायसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश
थाना प्रभारी रामपुर मांझा एवम स्वाट टीम ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर श्री ओमबीर सिंह के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के मार्ग दर्शन में आज़ मुताबिक मुखबीर सूचना मलिकशाहपुर अंडर पास के पास एक अदद सफारी गाड़ी सहित कुल चार शातिर हिरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसमें स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम देवकली निवासी राजेश यादव उर्फ़ रंगीला यादव पुत्र सीताराम , विवेक यादव पुत्र रविन्द्र यादव को तथा तथा दो अन्य दूसरे राज्य राजस्थान के निवासी हैं पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से कुल ११७०ग्राम हिरोइन बरामद की गई जिसकी बाजारू कीमत लगभग एक करोड़ बीस लाख हैं , पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर ने बताया कि रामपुर मांझा जनपद का नया थाना बना है थाना क्षेत्र मे किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होगा आगे भी ऐसी कार्यवाहियां होती रहेगी !


Subscribe to my channel